विराट-अनुष्का आज लेंगे ऋषिकेश से विदा

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज बुधवार को ऋषिकेश से विदा लेंगे।

वहीं उनके देहरादून पहुंचने की सूचना है। बता दें कि देहरादून में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का नलिहाल है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्‍का बेटी के साथ देहरादून आ सकते हैं।

उन्होंने मुंबई निवासी मित्र रहेजा डेवलपर्स परिवार की ओर से संतों के लिए आयोजित भंडारे में शिरकत की। विराट दंपती ने संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को विराट आश्रम परिसर में बेटी वामिका के साथ खेलते नजर आए।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे विराट और अनुष्का गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर घूमने निकल गए। भ्रमण के दौरान इन्होंने सहज भाव से सभी के साथ मुलाकात की। विराट और अनुष्का ने आश्रम में सुबह के समय योग करने के साथ ध्यान लगाया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो भी सांझा कि थी जो काफी वायरल हो रही है I

Previous articleबजट में कुछ खास, मिडिल क्लास को सात लाख की सालाना आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स
Next articleकार के ऊपर अचानक गिरा पेड़, फूड ब्लॉगर की बाल-बाल बची जान