Uttarakhand : हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन का अचानक पड़ा छापा, मचा हड़कंप…

हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से वहाँ पर छापा मारा। इस दौरान छापा पड़ते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं छापेमारी के दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। वहीं बताया जा रहा है कि इस तरह से पूरे राज्य में एक साथ छापे मारे गया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के उपकारागार में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी छापा मारने पहुंचे। इस दौरान जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जबकि कैदियों के बीच हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। लेकिन पुलिस को छापे में ऐसा कुछ नहीं मिला। हालांकि इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई हैं। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली।

वहीं छापे में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय भी मौजूद रहे।

Previous articleUttarkashi News : पुरोला के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, छह आवासीय घर जले…
Next articleचारधाम यात्रा : सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, सभी की सुरक्षा बताया महत्वपूर्ण