Uttarakhand: कांग्रेस विधायक का इस्तीफा हुआ मंजूर, अब इस विधासभा सीट पर होगा उपचुनाव…

उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव से पहले ही दलबदल की राजनीति शुरू हो गई थी जो अभी भी जारी है। वहीं कांग्रेस को इसमें सबसे ज्यादा झटके लगे हैं। अभी तक कई कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं एक और नेता बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं इसके बाद उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। अब उनके इस्तीफे के बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। जहाँ पर उपचुनाव किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार चमोली के बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र से राजेन्द्र सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड विधानसभा के सदस्य चुने गये थे। वहीं अब उन्होंने बीते 17 मार्च, 2024 को विधान सभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया। जिसके बाद उत्तराखण्ड विधान सभा ने  उनके इस त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।

वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने विधानसभा अध्यक्ष क़ो पत्र भेज राजेंद्र भण्डारी की सदस्य्ता समाप्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने आग्रह में लिखा था कि क्योंकि विधायक भण्डारी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित हुए हैं दल-बदल विरोधी कानून के अन्तर्गत पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है वहीं इसके उपरान्त किसी भी विधायक की सदस्यता स्वतः ही सामप्त मानी जाती है। इसलिए कृपया कर इस दल-बदल कानून के अन्तर्गत राजेन्द्र भण्डारी विधायक बद्रीनाथ को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करते हुए सदस्यता समाप्त करने का कष्ट किया जाए।

Previous articleJobs Alert : इन पदों पर निकली बम्पर भर्तियां, 1 लाख से ऊपर तक मिलेगी सैलरी, जल्दी करें आवेदन…
Next articleUttarakhand: प्रदेश में 15 गांवों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, ये हैं वजह…