UKD PARTY : उतराखंड क्रांति दल ने लोक सभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा…

उत्तराखंड

Published on March 20, 2024

लोकसभा चुनाव ऐलान होंने के बाद अब यूकेडी ने भी ताल ठोक दी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। टिहरी लोकसभा सीट पर अभी यूकेडी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विपक्षी दल यूकेडी ने भी गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस में भी भाजपा की तरह दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि गढ़वाल लोकसभा सीट से आशुतोष नेगी को, हरिद्वार लोकसभा सीट से मोहन असवाल को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं नैनीताल लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। तो वहीं अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी बनाया है। टिहरी सीट पर पार्टी अभी मंथन कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में तकरीबन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पांच में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और बाकी दो सीटों पर वह कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

Latest News -काम की खबर: 31 मार्च से पहले कर लें ये काम, वरना हो जाएगी आपके लिए मुश्किल…यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट कि डेट निर्धारित…Uttarakhand News: प्रदेश में इस दिन होगा मतदान, इतने लाख युवा करेंगे फर्स्ट टाईम वोट…BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस के इस प्रत्याशी को एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासत गरमाई…BREAKING: लोकसभा चुनाव के लिए UKD ने ठोकी ताल, 4 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा…

Previous articleBig News : कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासी माहौल गरमाया…
Next articleJhanda Mela 2024: 30 मार्च को होगा झंडे का आरोहण, इस बार होगा झंडा मेला खास…