उत्तराखंड में भी फैलता जा रहा चोटी चुड़ैल का आतंक

देहरादून। दिल्ली व यूपी में पिछले कुछ दिनों से छोटी चिड़ैल का आतंक है, वही अब उत्तराखंड में चोटी ‘चुड़ैल’ का आतंक फैलता जा रहा है। अब तक कई घटनाएं उत्तराखण्ड में भी हो चुकी है। शनिवार को फिर से रामनगर की शक्ति नगर कॉलोनी में एक महिला की चोटी
कटने का मामला सामने आया है।
शक्ति नगर कॉलोनी में एक 48 वर्षीय महिला की चोटी कटने का दावा किया जा रहा है। महिला का नाम सलमा खातून है। और वह अपने पति मुन्ना के साथ शक्ति नगर कॉलोनी में किराए पर रहती है। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे सलमा की चोटी कटी।
इस घटना के बाद से महिला बेहोश है। हल्द्वानी में नंदौल वैली के आम खेड़ा में दो महिलाओं की चोटी कटने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों महिलाएं बेहाश हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
शनिवार को देहरादून के एफआरआई और क्लेमनटाउन क्षेत्र में भी चोटी कटने की घटना सामने आनी की खबर है। वहीं देहरादून में शुक्रवार को एक किशोरी समेत तीन महिलाओं ने रहस्यमय ढंग से चोटियां और बाल कटने का दावा किया है। इन तीन घटनाओं के साथ चोटियां कटने के अब तक कुल छह मामले सामने आ चुके हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चोटी और बाल कटने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक घटना बृहस्पतिवार रात और दो दिन शुक्रवार को दिन में हुई। हालांकि किसी मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पीड़िता कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस इन
घटनाओं को मानसिक विकार से जोड़कर चल रही है।
एक घंटे बाद कट गई दूसरी महिला की चोटी पहली घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कमर एजाज की भांजी आरजू के साथ हुई। वह उनके साथ ही रहती है। घरवाले घटनाक्रम के बारे में जिस तरह से बताते हैं, उसके मुताबिक शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब आरजू (14)
ममेरी बहनों के साथ पहली मंजिल में धार्मिक ग्रंथ पढ़ रही थी। ग्रंथ के अध्याय को पूरा करने के बाद बहनें नीचे चली गईं, जबकि आरजू वॉश रूम चली गई थी। इसी बीच आरजू तीन बार चिल्लाई तो परिजन ऊपर की तरफ दौड़े। आरजू वॉश रूम के बाहर बेहोश पड़ी थी।
परिजनों ने उसे उठाया तो नीचे बाल कटे हुए थे। बेहोशी की हालत में आरजू को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया।
कौलागढ़ में आरजू के बाल काटे जाने का मामला गरम था कि एक घंटे बाद में पड़ोस में अन्य महिला प्रिया की चोटी कटने का शोर मच गया। जानकारी के मुताबिक प्रिया बीमारी के चलते एक माह से अपने मायके में आई हुई है। प्रिया का दावा है कि वह वॉश रूम की तरफ गई थीं, उसी बीच उसकी चोटी अचानक कटकर नीचे गिर पड़ी। खबर सुनते ही मौके पर लोगों का तांता लग गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना से पहले प्रिया के परिजन आरजू के घर से बाल कटने की घटना सुनकर घर आए थे।

Previous articleपिथौरागढ़ ग्रामीण छेत्र में 15 दिन से बिजली गुल
Next articleसेना में भर्ती होने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर 20 सितम्बर तक करे भर्ती के लिए आवेदन