गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना में घायल सैन्य अफसर की पत्नी ने तोडा दम

देहरादून: गुरुवार शाम को सेना का एक वाहन उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 40 से 50 मीटर नीचे गिर गया था| इस हादसे बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वाहन में चार लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में ब्रिगेडियर आशीष आहूजा व उनकी पत्नी वंदना आहूजा तथा डॉ. अनीता आहूजा सभी चकराता देहरादून निवासी घायल हो गए थे। बिग्रेडियर के पुत्र आर्यन आहूजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि सभी घायलों को हर्षिल के सैन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान अब ब्रिगेडियर की पत्नी की भी मौत हो गई है।

शुक्रवार सुबह बिग्रेडियर सहित एक अन्य घायल को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ब्रिगेडियर का बेटा आर्यन ही वाहन चला रहा था। बर्फ में वाहन के रपटने से दुर्घटना हुई।

Previous articleराजधानी में खिली धुप, हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ा हिम्संखलन का खतरा
Next articleउत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने जारी की स्टार प्रचारको की सूची