प्रदेश कि जनता डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश के सीएम धामी आज सिमकुना गांव हेलीकाप्टर के जरिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए और लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें बागेश्वर की जनता पर विश्वास है। जिले की दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। भाजपा का 60 का पार का नारा लगभग पूरा होने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैंI केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई है उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है।इनता ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

Previous articleबाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next articleमतदान के दिन साफ और खुशनुमा रहेगा मौसम