विराट कोहली के समर्थन में आये सौरव गांगुली, बोले जल्द फॉर्म में लौटेंगे

देहरादून: कपिल देव दुवारा विरत कोहली को लेकर की गयी टिपण्णी पर काफी बवाल हो रहा हैं| इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि वह जल्द फॉर्म में लौटेंगे। गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने खूब रन बनाए हैं। यह बिना क्वालिटी के नहीं हो सकता। 

गांगुली ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं। उनके आंकड़े खुद ही जवाब देते हैं। यह बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता। हां, पिछला कुछ समय उनके लिए कठिन रहा है और वह खुद यह बात जानते हैं। विराट भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। 

गांगुली ने आगे कहा, विराट खुद जानते हैं कि पिछले कुछ समय से वह रन नहीं बना पाए हैं, जो कि उनका स्टैंडर्ड नहीं है। मैं उन्हें वापसी करता हुआ देखता हूं और वह जरूर फिर से खूब रन बनाएंगे। फिर से फॉर्म में वापसी के लिए विराट को एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके, जैसा कि वह पिछले 12-13 वर्षों से करते रहे हैं। केवल विराट कोहली ही ऐसा कर सकते हैं।

गांगुली ने कहा कि खेल में ये चीजें होंगी। यह पिछले कई महान क्रिकेटरों के साथ भी हुआ है। चाहे वह सचिन तेंदुलकर हों, राहुल द्रविड़ हों या मैं, सब ऐसे दौर से गुजर चुके हैं। यह भविष्य में कई और खिलाड़ियों के साथ भी निश्चित तौर पर होगा। यह खेल का हिस्सा है। एक खिलाड़ी के तौर पर इन सबके बारे में नहीं सोचना है और अपना स्वभाविक खेल खेलते रहना है। 

Previous articleचंपावत से होगी प्रदेश के विकास की शुरूआत, उत्तराखंड को बनायेंगे देश का अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री धामी
Next articleहरक सिंह रावत और हरीश रावत के बीच चढ़ा सियासी पारा