श्रीनगर में बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता ने भी तोड़ा दम

श्रीनगर गढ़वाल- श्रीनगर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुई दुर्घटना में घायल बिंदर सिंह पुंडीर (55) की मौत हो गई है। उन्हें घटना के बाद बेस अस्पताल से रेफर कर जौली ग्रांट में भर्ती किया गया था। इस घटना में उनकी पुत्री पूनम की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को पुत्री की मौत की
खबर सुनते ही उनकी मौत हो गई।
बतातें चलें कि विगत शुक्रवार को देर रात बाईक सवार पिता-पुत्री को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह कीर्तिनगर बिल्वकेदार से किसी परिचित की शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। जिसमें बिंदर सिंह पुंडीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जबकि पुत्री पूनम पुंडीर (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे घायल बिंदर सिंह ने बेटी की मौत की खबर सुनी। बताया जा रहा है कि खबर सुनते ही उनकी भी मौत हो गई। वह मूल रूप से टिहरी जिले के मैखंडी
गांव के रहने वाले थे और राइंकॉ डांगचौरा में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं।
घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं लगा पाई है। श्रीनगर कोतवाली पुलिस रविवार को घटना स्थल के आसपास लगे संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी रही लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कुछ सुराग लगते ही वाहन व वाहन चालक को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

Previous articleसतपुली में होटलों में शराब पिलाने वालों पर होगी कार्यवाही-एसएसपी
Next articleखैरालिंग मेले की अनदेखी करता पर्यटन विभाग