सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने सभी पदों पर जीत हासिल की है। वहीं
एनएसयूआई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणामों के बाद प्राचार्य डॉ0 रेनू नेगी ने सभी विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय सतपुली के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज सिंह चौहान एबीवीपी 209 वोट मिले जबकि अमित सिंह एनएसयूआई को मात्र 62 वोटों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर रोहित घिल्डियाल को 196 वोट मिलें। जबकि शिवानी को 71 वोट मिले। सचिव पद पर एबीवीपी कुलदीप सिंह बिष्ट 187, मोहित सिंह 80 वोट प्राप्त हुये। सहसचिव पद पर आकाश सिंह एबीवीपी को 191, मधु बिष्ट 69 वोट प्राप्त हुये। कोषाध्यक्ष पर सूरज कुमार एबीवीपी को 205 वोट प्राप्त हुये। जबकि अपने प्रतिद्घन्दी मंजीत सिंह 59 वोट को प्राप्त हुये। छात्रा प्रतिनिधि के रूप में एबीवीपी की लक्ष्मी को 203 वोट व प्रीति रावत को 67 वोट मिले। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सूरज नेगी एबीवीपी 208 व प्रतिद्घन्दी एनएसयूआई आशीष नेगी को 65 वोट मिले। चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ0 राकेश केष्टवाल ने की। सहप्रभारी डॉ0 दीप्ति माहेश्वरी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणामों के बाद प्राचार्य डॉ0 रेनू नेगी ने सभी विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महाविद्यालय से डॉ0 पूजा ध्यानी, डॉ0 अवधेश उपाध्याय, शिवानी डोबरियाल सहित शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग व समस्त कर्मचारियों का महाविद्यालय ने आभार प्रकट किया। बताते चलें कि विगत तीन वर्षो से सतपुली महाविद्यालय में एनएसयूआई का कब्जा था जो कि इस वर्ष एबीवीपी ने तोड दिया। वहीं विजय प्रत्याशियों ने सतपुली बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस चुनाव में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष आरएस कठैत, एसआई इन्द्र
जीत सिंह राणा, एसआई रघुवीर सिंह रावत की देखरेख में चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रही। पुलिस द्वारा महाविद्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया था। इस चुनाव में खास बात यह रही की प्रत्येक विद्यार्थी अपनी स्कूली वेषभूषा में वोट डालने के लिये पंहुचा और इस चुनाव में 84 प्रतिशत वोट पडे। जिसमें 338 में से 278 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया और तीन वोट नोटा को प्राप्त हुये। इस विजय पर सतपुली बाजार के भाजपा से जुडे़ कार्यकर्ता भी खुशी में शामिल हुये।