भारतीय सेना सिर्फ बॉर्डर ही नही देश के अन्दर होने वाली दुर्घटनाओ और प्राकृतिक आपदा जसीसे समय पर हमारी रक्षा करती है। चाहे केदारनाथ आपदा हो या आए दिन होने वाले सड़क हादसे तत्काल बचावकार्य सेना द्वारा शुरू किया जाता है। रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में भी सेना के जवानो द्वारा तीन लोगों की जान बचाई गयी।
रुद्रप्रयाग में जवाड़ी बाईपास जहां हादसा हुआ वह सेना के ट्राजिंट कैंप के ठीक सामने है। जैसे ही जीप गिरने की घटना हुई सेना के जवानों ने देख लिया। तुरंत उनके उनके सीओ का आदेश मिलते ही वह सीधे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ पड़े। रस्सी, स्ट्रकचर और बाकी जरूरत का साथ सेना के जवान सबसे पहले खाई में उतरे। इन्हें देख पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम भी खाई में उतरने लगी। यहां जीप से छिटककर खाई में फंसे घायलों को पहले ऊपर लगाया गया। सेना द्वारा भागीदारी से ही घायलों को खाई से निकाला गया।