इन 20 साल के लड़को ने ही कोर्ट में राठी के खास आदमी को टपकाया। पहली बार ऐसा किया और उसी में पकड़े गए

हरिद्वार- रुड़की कोर्ट में दिनदहाड़े पुलिस की निगरानी में कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे देवपाल राणा की हत्या करने को लेकर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि दोनों आरोपियों की उम्र मात्र 20 साल है। और इस उम्र में बदमाश बनने का चस्का इन्हें ऐसा चढ़ा कि इन्होंने कोर्ट में ही दनादन गोलियां चला डाली लेकिन इन दोनों की ही किस्मत शायद उस दिन ठीक नही रही और पुलिस की घेराबंदी इनके आड़े आ गयी। शुत्रो के अनुसार पकडे गए इन दोनों लड़को ने बताया कि उन्हें इस हत्या को करने के लिए ऋषिपाल राणा ने अपने पास बुलाया था। ​​ऋषिपाल राणा सहारनपुर जनपद का है और उसकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख है। फिलहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इस घटना को राजनीतिक रंजिश बता रही है। देवपाल राणा कुख्यात सुनील राठी का खास आदमी माना जाता था। इसके साथ ही सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी भी नगर पंचायत का चुनाव लड रही थी। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलौर के डॉक्टर से चौथ मांगने के आरोप में राजबाला चौधरी को कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया गया था।
वहीं पुलिस की तत्परता और आपसी गैंगवार से कुख्यात सुनील राठी लगातार कमजोर होता दिख रहा है। पुलिस भी लगातार केस दर्ज कर राठी को घेरने पर लगी है। फिलहाल राठी बागपत जेल से ही अपना गैंग चलाने पर लगा है।ये दोनों ही आरोपी हरियाणा के जिंद के रहने वाले हैं और शुत्रो की माने तो इन्होंने पहली बार इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था। लेकिन पुलिस ने मुठभेड के बाद दोनों को दबोच लिया। ये दोनों दसवीं पास हैं और छोटे से गांव की धूल मिट्टी में रहने वाले इन लड़को को जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने अपराध की दुनिया मे लाकर खड़ा कर दिया।
पकडे गए बदमाशों के नाम अजय पुत्र कृष्ण 20 साल और मोहित पुत्र सतवीर निवासी मंगलपुर, थाना नरवाणा जिला ​जिंद हरियाणा के हैं। जबकि तीसरा हमलावर ​विकास पुत्र रल्दू भी हरियाणा का ही है।

Previous articleकोटद्वार के झंडाचौक पर लहराएगा 100 फिट ऊंचा झंडा। विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न
Next articleअब रुड़की कोर्ट परिसर में हर तरफ होंगे सीसीटीवी कैमरे। गैंगस्टर की हत्या के बाद बढ़ी सुरक्षा