कोटद्वार में पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के बीच हुआ झगड़ा, नशे की हालत में था होमगार्ड का बेटा

कोटद्वार- बुद्धवार(आज) देर शाम कोटद्वार के मालवीय उद्यान के निकट नशे की हालत में बाइक सवार एक लड़के ने एक महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गयी। जिसके बाद आस पास के लोगो ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी साथ ही लड़के की बाइक वही खड़ी करा ली। बाइक पर दोनों ओर पुलिस का निशान बना था। नशे की हालत में स्कूटी ठोकने वाले लड़के ने भी मौके पर अपने पिता को वही बुला लिया। इस बीच घायल महिला अपने घर चली गयी लेकिन लोगो ने बाइक सवार लड़के को नही जाने दिया।
थोड़ी देर में दो पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुचे और लड़के को थाने ले जाने लगे साथ ही उसकी बाइक को भी थाने ले जाने लगे। इसी दौरान लड़के के पिता भी वहां पहुचे और बाइक न ले जाने देने की जिद्द पर अड़ गए साथ ही पुलिस वालों से झगड़ा करने लगे। लड़के के पिता होमगार्ड है जो वर्दी में ही पुलिस वालों से भिड़ गए व सड़क पर ही लेट गए और कहने लगे, अगर बाइक और मेरे बेटे को थाने ले जाओगे तो में सड़क जाम कर दूंगा। लोगो के समझाने पर वो वहां से उठे लेकिन मामला फिर भी शांत नही हुआ। आखिकार पुलिस बाइक थाने ले आयी और उसे सीज कर दिया। इसी बीच लड़का भी मौके से फरार हो गया।

Previous articleपिता से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ। कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर चीनी सहकारी मील के कार्यक्रम में हुई मुलाकात
Next articleउत्तराखंड की बेटी ने फ़िल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण को सिखाया पारम्परिक घूमर नृत्य