नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सतपुली थाना क्षेत्र का है मामला,सीओ. सदर पौडी ने दी जानकारी

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

सतपुली पुलिस ने नाबालिग लड़की से बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया है। सीओ सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि 3 दिन पूर्व राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था। कि उनकी पुत्री जिसको एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया है।

जिसके बाद मामला सतपुली थाना क्षेत्र के पास ट्रांसफर हुआ जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

Previous articleतीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण काय्रक्रम का हुआ ईटीसी में समापन, विधायक पौड़ी रहे मुख्य अतिथि
Next articleजिलाधिकारी ने नीलकंठ पैदल मार्ग पर अधिकारियों के साथ चलाया वृहद सफाई अभियान, मोनी बाबा स्थल पर 20 रुद्राक्ष के पौधों का किया रोपण