उत्तराखण्ड की IPS नीलमणि बनी कर्नाटक की पहली महिला पुलिस प्रमुख

हरिद्वार- उत्तराखंड के रुड़की की मूल निवासी नीलमणि एन राजू ने कर्नाटक में पहली महिला पुलिस प्रमुख बनकर नाम रोशन किया हसि साथ ही इतिहास भी बनाया है। इनका जन्म रुड़की में हुआ है। कर्नाटक के पुलिस विभाग के शीर्ष पद पर काबिज होने वाली नीलमणि एन राजू भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 1983 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक रूपक कुमार दत्त का स्थान लिया है।कर्नाटक की पहली महिला पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (डीजी-आईजीपी) नियुक्त होने से पहले नीलमणि (57) पुलिस महानिदेशक (आतंरिक सुरक्षा) भी रही है।

उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और लगन से करेंगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलाएं पुलिस थाने जाने से कतराती है। नीलमणि ने कहा कि उनकी प्राथमिकता थाने को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के अनुकूल बनाना होगी। इस बीच उन्होंने सरकार की ओर से महिला अधिकारियों और कांस्टेबल के लिए बनाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी।

Previous articleतो ये है पौड़ी जनपद में शराब की ओवर रेटिंग का कारण। जेल के अंदर से होती है सेल्समैनों की नियुक्ति, नेता व अधिकारी भी संलिप्त
Next articleरुड़की अस्पताल में हुई बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा