चमोली/उत्तराखंड।
श्री नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्ग के कुल 26 प्रमुख पड़ावों पर प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर पड़ाव अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नामित पड़ाव अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ाव समितियों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसके तहत वे संबंधित पड़ाव स्थलों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा कराएंगे। सभी अधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय एवं यात्राधिकारी, नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को उपलब्ध कराएंगे।
प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पड़ाव स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान लगने वाले भंडारों, ढाबों एवं दुकानों के लिए उपयुक्त स्थान का चयन भी पड़ाव अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि नंदादेवी राजजात यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पड़ाव अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
-
नौटी: ईई, लोनिवि गौचर
-
ईड़ाबधाड़ी: अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कर्णप्रयाग
-
कांसुवा एवं मध्य पड़ाव चांदपुरगढ़ी: बीडीओ गैरसैंण
-
सेम: बीडीओ कर्णप्रयाग
-
कोटी: ईई, जल संस्थान कर्णप्रयाग
-
भगोती: बीडीओ नारायणबगड़
-
कुलसारी: ईई, ऊर्जा निगम नारायणबगड़
-
चैपड़ों एवं मध्य पड़ाव थराली: अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत थराली
-
नंदकेशरी एवं मध्य पड़ाव ग्वालदम: ईई, सिंचाई थराली
-
फल्दियागांव एवं मध्य पड़ाव देवाल: ईई, पेयजल निगम कर्णप्रयाग
-
मुंदोली एवं मध्य पड़ाव लोहाजंग: ईई, लोनिवि थराली
-
वाण: बीडीओ देवाल
-
डुंग्री: ईई, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग
-
सुना: बीडीओ थराली
-
गैरोली पातल: वन क्षेत्राधिकारी, मध्य पिंडर थराली
-
वेदनी बुग्याल: उप प्रभागीय वनाधिकारी, उप वन प्रभाग थराली
-
पातरनचौड़िया: वन क्षेत्राधिकारी देवाल
-
चंदनियाघाट: वन क्षेत्राधिकारी नंदप्रयाग
-
सुतोल: बीडीओ नंदानगर
-
नंदानगर: अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत नंदानगर
-
उस्तोली: ईई, लोनिवि कर्णप्रयाग
-
रामणी: ईई, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग
-
भेंटी: ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर
-
कनोल: ईई, विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर
-
कुरुड़: ईई, सिंचाई खंड चमोली
प्रशासन का कहना है कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाया जा सके।



