जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार। ‘‘तन्वी ’’ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित नाग मंडल नाटक का मंचन किया गया। लेखक गिरिश कर्नाट द्वारा लिखित नाटक नाग मंडल को दर्शकों ने खूब सराहा।
स्थानीय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के नाटकों से लोगों को सीख
मिलती है। नाग मंडल नाटक में आजकल हो रहे पारिवरिक कलह से बचने के लिए दर्शाया गया है। पारिवारिक कलह से लोगों के घर टूट जाते हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों को मौके पर ही समाप्त कर देना चाहिए। इन बातों को बड़ा नहीं करना चाहिए।
इस मौके पर ‘‘तन्वी ’’ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ने प्रदेश के वन मंत्री को स्मृति चिहन भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष रश्मि राणा, विनोद रावत को भी स्मृति चिह्न भेंट कर शॉल ओढ़ाकर
सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप रावत, विनोद कुमार, भास्कर झा, प्रदीप भारती उपस्थित रहे।