शादी के लिए जिसे देखने गया लड़का, उसी को भगा ले गया

पहली नजर में ही किसी से प्यार हो जाना कोई बड़ी बात नही है और ऐसा ही कुछ यहां भी हुआ। दरअसल मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बहुत ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ पर जो लड़का अपने परिवार के साथ लड़की को देखने गया था। वह उसी लड़की को ही भगा ले गया।
खबर के मुताबिक़ नटेरन थाना इलाके में जब लड़का अपने परिवार के साथ लड़की को देखने पहुंचा, तो दोनों को एक-दूसरे से पहली ही नजर में प्यार हो गया। लेकिन दोनों परिवारों में उनकी शादी को लेकर रजामंदी नहीं हुई। जिसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों परिवारों की तरफ से न होने पर दोनों ही बहुत दुखी थे। फिर जब लड़की अपनी भाभी के साथ बाजार गयी, तो लड़के की लड़की से दोबारा मुलाकात हो गयी। फिर मौका पाकर लड़का उसे वहां से भगा ले गया। इसके बाद तो परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई, और उन लोगों ने नटेरन पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।
फिर किसी युवक ने लड़की के भाई को खबर दी की उसने उसकी बहन को किसी लड़के के साथ देखा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह भी है कि लड़की की उम्र महज 14 साल है। ऐसे में लड़की के घरवालों पर भी सवाल उठता है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ नाबालिग का अपहरण का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की का कहना है कि वह एक-दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते है।

Previous articleउत्तराखंड के इस गांव में हनुमान जी की पूजा वर्जित है….
Next articleअब ए.एम.यू में रोजे में भी मिलेगा खाना, टूटी 97 साल पुरानी परम्परा