Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट, ये हैं उम्मीदवार…

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों के साथ तैयारियों में लगी हुई है। इसी के चलते अब कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड की तीन सीटों सहित 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने इस बार इन लोगों पर भरोसा जताया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें गढ़वाल सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर विश्‍वास जताया है।

वहीं टिहरी सीट पर जोत सिंह गुनसोला पर विश्वास जताते हुए टिकट दी है। जोत गुनसोला को अपने सरल व्यवहार और स्वच्छ छवि के लिए जाना जाता है। वहीं ये मसूरी नगर पालिका परिषद के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Previous articleBig news: राष्ट्रपति ने दी UCC विधेयक को मंजूरी, जानें कब होगा लागू…
Next articleBJP Lok Sabha SEAT 2024: भाजपा ने पौड़ी और हरिद्वार से इन्हें चुना उम्मीदवार, जारी हुई दूसरी लिस्ट…