कोटद्वार- लैंसडौन गढ़वाल का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ ही गढ़वाल रायफल रेजिमेंट सेंटर भी है। गर्मी के मौसम में यहा के शांत व ठंडे पहाड़ी वातावरण का लुफ्त उठाने के लिए देश के कई हिस्सों से लोग आते है। लेकिन कई बार कुछ असामाजिक तत्त्व लैंसडौन की शांत वादियों में आकर यहा का माहौल भी खराब करते है। ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिला जब एक कार द्वारा फतेहपुर लैंसडौन मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को काफी देर तक साइड नही दी गयी जबकि इस बीच कई बार गाड़ी को साइड दी जा सकती थी जिस कारण कई यात्रियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कार में बाकायदा भारत सरकार भी लिखा था शायद उसी की रौब दिखाते हुए अन्य गाड़ियों को आगे जाने के लिए रास्ता नही दिया गया। पहली बात तो किसी निजी वाहन पर सरकारी विभाग का नाम लिखना कानूनी अपराध है और साथ ही उसे निजी इस्तेमाल के लिए ले जाते है समय बाकी लोगों को परेशान करना भी अपने आप मे एक अपराध है। वही कुछ सैलानी ऐसे भी आते है मौज मस्ती के लिए आते हुए शराब के नशे में गाड़ी चलाते है इससे कई बार दुर्घटनाये भी हुई है। इसलिए सरकार को पर्यटन स्थल पर इस तरह की हरकतें करने वाले लोगो पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।