कुमाऊनी शब्दकोष
गढ़वाली और कुमाउनी भाषा के कुछ शब्द मिलते है। ये शब्दकोष ग्रामीण छेत्रों में रहने वाले लोगो से आप तक पहुचाये जा रहे है। और यदि इन शब्दो में किसी प्रकार का फेरबदल है तो आप हमें सुझाव भी अवश्य दे, जिससे इनमे सुधार किया जा सके।
कुछ कुमाऊँनी क्रिया शब्द
१. अलबलाट :- जल्दीबाजी
२. इतराट :- ओछापन
३. कचकचाट :- व्यर्थ बोलना
४. कुकाट :- बहुत ज्यादा बोलना
५. खितखिताट :- जोर से हँसना
६. चिचाट :- डर कर चिल्लाना
७. चिङचिङाट :- व्यर्थ का क्रोध
८. छलबलाट :- इतराना
९. टिटाट। :- जोर-जोर से रोना
१०. टपटपाट :- लगातार टपकना/कुछ खाने की लगातार इच्छा होना
११. तरतराट :- लगातार एक धारा के रूप में बहना
१२. थरथराट :- डर/कमजोरी के कारण पाँव काँपना
१३. दल्दिराट :- दरिद्रता प्रकट करना
१४. धकधकाट :- डरना
१५. नौराट :- कराहना
१६. बलबलाट :- उच्छृखलता
१७. बिलबिलाट :- दर्द के कारण रोना
१८. भिभाट :- जोर-जोर से रोना
१९. भुभाट :- जोर की आवाज
२०. मचमचाट :- मन्द स्वर में लगातार बोलना
२१. मणमणाट :- लगातार बोलना
२२. सकपकाट :- घबराजाना
२३. सकसकाट :- अधिक रोने के कारण साँस लेने में दिक्कत होना
२४. सुसाट :- हवा चलने की आवाज
२५. लटपटाट :- समय बर्बाद करना
२६. लरबराट। :- हङबङी