कोटद्वार और श्रीनगर से कई डॉक्टर स्थानांतरित, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कोटद्वार/श्रीनगर। संयुक्त अस्पताल श्रीनगर से एक साथ पांच डॉक्टरों के स्थानांतरण के आदेश हुए हैं। इनमें से दो डाक्टर रिलीव भी हो चुके हैं। अस्पताल में तैनात
नौ डॉक्टरों में से एक साथ पांच डॉक्टरों का स्थानांतरण होने से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
संयुक्त अस्पताल पर नगर सहित कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर रहते हैं। यहां पर रोगियों को सुलभ तरीके से इलाज मिलने के कारण मेडिकल कॉलेज से सटा श्रीकोट और अन्य गांवों के लोग भी इलाज
के लिए पहुंचते हैं। लेकिन शासन द्वारा गत दो दिन पहले पांच डॉक्टरों के यहां से स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें पैथोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य तिवाड़ी,
एनेस्थीसिया डॉ. प्रदीप चौहान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बर्त्वाल, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश भारती, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु नैथानी शामिल हैं। बताया जा रहा है
स्थानांतरण की एक और लिस्ट आनी शेष है। इसमें अस्पताल के कुछ और डॉक्टरों के स्थानांतरण की संभावना है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश चौहान ने डॉक्टरों के स्थानांतरण होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दो डॉक्टर अस्पताल से रिलीव हो
चुके हैं।
वही राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार से डॉक्टर सुभाष कुमार को पुरोला, जेसी ध्यानी को उत्तरकाशी, अरुण पांडेय को हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया है।

Previous articleस्थानान्तरण पर उपनिरीक्षक को दी भावभीनी विदाई
Next articleदार्जिलिंग की हिंसा से देहरादून में भी पड़ा असर