ब्रेकिंग- कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के निकट नदी में मिला महिला का शव।

कोटद्वार- कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के निकट नदी में मिला महिला का शव। शव के पास ट्रॉली बैग भी मिला। पुलिस शिनाख्त में जुटी।

रविवार के दिन लैंसडाउन, दुर्गादेवी आदि आने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है तथा कई यात्री फ़ोटो खिंचवाने के लिए जब रास्ते मे रुके तो उन्होंने देखा कि नदी में एक महिला का शव पड़ा है साथ ही शव के पास सूटकेश भी पड़ा है।

इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और लाश की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार आस पास के लोगो से पूछ ताछ की जा रही है तथा महिला की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है

Previous articleब्रेकिंग- कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ के निकट नदी में मिला महिला का शव
Next articleलोकगायक नेगी जी ने आज अखबार पढ़ने की मांग करी और अपने हाथ से लिखे ये शब्द