मूल रूप से गुवाहाटी की रहने वाली विदिशा बेज बरुआ पुत्री डॉक्टर अश्वनी कुमार बरुआ (उम्र27) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। विदिशा हाल में रिलीज़ हुई फ़िल्म जग्गा जासूस में काम कर चुकी थी।
वर्तमान में सेक्टर 43 में रहने वाली एक्ट्रेस विदिशा ने अपने पति से तंग आकर सोमवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सुशांतलोक थाने की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विदिशा साइबर सिटी की पब्लिसिस कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। तीन जुलाई को की गुरुग्राम में उन्होंने इस नौकरी की शुरुआत की थी।
इसके 15 दिन बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। इससे पहले वह दो साल मुंबई में रह चुकी थी। उसकी शादी गुजरात केे रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से वैवाहिक मतभेद चल रहे थे।
इस कारण आये दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार विदिशा ने गढ़वाली फिल्मों में काम करने के साथ ही अभी हाल में जारी फिल्म जग्गा जासूस में काम किया है।
परिवार वालों को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके पति को उसका फिल्मों को लेकर लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इसे लेकर आए दिन टकराव होता रहता था।