भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून : भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के अध्यक्ष व प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से नव वर्ष के शुभ अवसर पर शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान हुई वार्ता में राज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़कर, नए सदस्य बनाने, यूथ स्वयं सेवकों मैं वृद्धि करने के निर्देश दिए देते हुए रेडक्रॉस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए स्वयंसेवकों की वृद्धि करते हुए समाज सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।

भैंट के दौरान भारतीय रेड क्रॉस समिति चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया, महासचिव डॉ एम एस अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, एवं उप सचिव हरीश चन्द्र शर्मा सम्मिलित रहे।

Previous articleराज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एक बार फिर बंद हो सकते है विद्यालय
Next articleकोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते विधानसभा चुनावों को लेकर पैदा हुई संशय की स्थिति