उत्तरखंड में कांग्रेस के स्टार प्रचारक फूकेंगे चुनावी समर में जान

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी जंग छिड चुकी है पार्टियां अपने प्रचार-पसार में जुट गयी हैI ऐसे में प्रदेश में सत्ता के दावेदारों में से प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली हैI चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में स्टार प्रचारक रहेंगे।

चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भेज दी। अब यह सूची प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अफसरों तक पहुंचाई जा रही है।

Previous articleबजट 2022 से गांव गरीब किसान को नहीं बल्कि कॉरपोरेट मित्रों को होगा लाभ: राकेश टिकैत
Next articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअली संबोधित