जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

देहरादून: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भीड़ में से किसी ने गोली मार दी हैI जापान के नारा शहर में भाषण देने के दौरान हमलावर ने पीछे से उनको दो गोलियां मारी। जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुँचाया गयाI अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैI

बताया जा रहा है कि एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद हो चुकी थी। हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं। 

Previous articleसीएम धामी ने की कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा
Next articleमुख्यमंत्री धामी ने कालीचौड़ मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना, स्थानीय लोगों से वार्ता कर जानी समस्याएं