चोपड़ा गदेरे के पास कूड़ा डंपिंग जोन में लगी आग, घंटों धुंए और दुर्गंध से परेशान रहे पौड़ी के निवासी

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी श्रीनगर रोड पर स्थित चोपड़ा गदेरे पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में आज शाम के वक्त एक बार फिर से आग की घटना देखने को मिली। जिसके कारण इस जगह के आसपास रहने वाले इलाके में कूड़े के ढेर से उठते धुंए और उससे फैल रही बदबू से लोग परेशान रहे। घंटों आग सुलगती रही और लोग परेशान होकर पालिका प्रशासन को कोसते रहे।

इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना था कि कूड़े के ढेर में बार-बार आग लगना समस्या के साथ-साथ पहेली भी बन रहा है। बताया कि यहां कूड़ा डाले जाने पर पालिका तथा प्रशासन के खिलाफ पूर्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किए। लेकिन पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिले।

डंपिंग जोन के पास स्थित मेसमोर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा की यहां डाले जा रहे कूड़े से स्कूली छात्रों को भी बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। वहीं स्थानीय निवासी पूरन सिंह ने कहा कि आए दिन कूड़े के ढेर में लगती आकर कारण धुआं और बदबू उनके घर तक पहुंचती है। जिसके कारण उनका घर में सांस लेना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय व्यापारी भी इससे परेशान हैं।

विवेक सिंह मोंटी ने कहा कि कूड़े की बदबू के चलते ग्राहक दुकान की ओर आने में नाक से सिकोड़ते हैं। उनके द्वारा आग लगने पर उठते धुएं की सूचना जब व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष को भी दी गई। तो व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई ने बताया कि कूड़े की समस्या के प्रति पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन का उदासीन रवैया इस समस्या की जड़ है। बताया कि खुलेआम एनजीटी के मानकों का उल्लंघन हो रहा है। और शासन प्रशासन मौन है।

स्थानीय लोगों द्वारा जब पालिका प्रशासन व फायर स्टेशन पौडी को घटना की जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंचे नगरपालिका के एसआई हेमंत कुमार ने बताया कि पालिका प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा दमकल कर्मियों के साथ आपको बुझाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही लगी आग को काबू कर लिया जाएगा।

Previous articleचाकीसैंण से पौड़ी पहुंचे होली के होल्यारों की टोली ने शहर की गलियों में उड़ाया गुलाल
Next articleथापली गांव के सौंदल्यूं तोक की वन भूमि आगजनी की घटना पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज