नैनीताल में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रास्तों के ठीक होने तक नहीं मिलेगी एंट्री

देहरादून: प्रदेश में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के बाद शहर के संपर्क मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गो में फिसलन बनी हुई है। जिसके कारण वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नैनीताल आने वाले वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी और ज्योलीकोट पर ही रोका जा रहा है। यातायात सुगम होने के बाद ही वाहनों को नैनीताल में एंट्री दी जाएगी|

नैनीताल में गुरुवार सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई थी। दो दिन तक बर्फबारी का क्रम जारी रहा। जिस कारण सड़कों में यातायात भी अवरुद्ध हो गयी। शुक्रवार देर रात मौसम खुलने के साथ ही पाला गिरने से मुश्किलें और बढ़ गई। शहर के आंतरिक मार्गों के साथ ही संपर्क मार्गो में अभी फिसलन बनी हुई है। जिस कारण दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है।

Previous articleमैक्स खाई में गिरने से चमोली जनपद में तीन लोगों की मौत
Next articleसुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट