प्रमोद खंडूड़ी (पौड़ी) सतचंडी जन कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2017 का देवभूमि प्रतिभा सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध समाज सेवी और शिक्षक डॉक्टर प्रतिभा नैथानी को मिला। डॉक्टर प्रतिभा नैथानी ने देश मे टेलीविजन पर आने वाली अश्लीलता और हिंसा के खिलाफ अवज बुलंद कर उसे बंद करवाया आज टेलीविजन पर सेंसरशिप डॉक्टर प्रतिभा नैथानी के कारण ही है। उनका मानना है की जब फिल्मों के लिए इतना बड़ा सेंसर बोर्ड है तो फिर टेलीविज़न के लिए क्यो नही? टेलीविजन तो बच्चा भी देखता है। प्रतिभा नैथानी देश भर में तेजाब से पीड़ित महिलाओं की फ्री सर्जरी और उनके अधिकारों के लिए भी काम कर रही है। डॉक्टर नैथानि उत्तराखंड में लाता और माणा की महिलाओं और जंगल के साथ जो समस्याएं है उन पर PHD कर चुकी है। प्रतिभा नैथानी पहली महिला है जिन्होंने नंदा देवी राज जात यात्रा पूरी की थी। 2005 में डॉक्टर प्रतिभा नैथानी को India Today ने देश की सबसे ताकतवर महिला के रूप में चुना था।
देवभूमि प्रतिभा सम्मान डॉक्टर यूएस रावत (कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय) द्वारा दिया गया।
डाक्टर प्रतिभा नैथानी मूल रूप से पौड़ी के चेदारपाली की रहनी वाली है और मुम्बई के सेंट झेवियर्स में राजनीति शास्त्र की हेड ऑफ डिपार्टमेंट है।