नई दिल्ली- दूरदर्शन के पूर्व समाचार सम्पादक, मानवाधिकार आंदोलनकारी, उत्तराखण्ड राज्य गठन आंदोलनकारी, साहित्यकार व उत्तराखण्ड पत्रकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र धस्माना के निधन पर उनकी पावन स्मृति को शतः शतः नमन्।
दिवंगत राजेन्द्र धस्माना जी का निधन 16 मई की मध्य रात्रि में मैक्स अस्पताल में हृदयगति रूकने से हुई। दिवंगत धस्माना जी का अंतिम संस्कार 17 मई को 11 बजे निगम बोध घाट में किया जायेगा।
पौड़ी जनपद के मूल निवासी राजेन्द्र धस्माना लम्बे समय से दिल्ली के पड़पडगंज में सपरिवार रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार में उनकी धर्मपत्नी, बेटा व विवाहित बेटी है।