कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (इंग्लैंड) में भारत की इस बेटी ने नाम रोशन किया।
सोमेश्वर, उतराखण्ड के खैराकोट गांव की बेटी दर्शना जोशी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में भारत का झंडा बुलंद कर दिया है।
दर्शना जोशी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष बन गई हैं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहीं दर्शना ग्रेजुएट यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली पहली भारतीय छात्रा हैं।
दिल्ली में नगर निगम में इलेक्ट्रीशियन हरीश चंद्र जोशी की 28 वर्षीय पुत्री दर्शना की प्राथमिक शिक्षा मनान में ही हुई थी उसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने दिल्ली से हासिल की।
19 मई को हुए ग्रेजुएट यूनियन चुनाव में उन्होंने भाग लिया, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी डिक्लेन मैलोनी थे। दर्शना को चुनाव में 65 प्रतिशत वोट मिले और वह निर्वाचित घोषित हुईं।
जुलाई में शपथ लेने के बाद वह नए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी।
ये सिर्फ न उत्तराखंड के बल्कि देश के लिए गर्व की बात है।