कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय मनाया होली मिलन कार्यक्रम

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

मंडल मुख्यालय पौड़ी के जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेसियों ने थडिया चौंफला तथा लोक नृत्यों पर होली के गीत गाए। तथा एक दूसरे पर होली के रंग लगाते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मिठाइयां व गुजिया आदि का भी वितरण किया गया।

कांग्रेस कार्यालय में जमकर सौहार्दपूर्ण तरीके से होली खेली गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ श्रीकांत, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नगर सेवादल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष विजय दर्शन बिष्ट, डॉ ऋतु सिंह, वीर प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह टम्टा, उपेंद्र रावत, रेखा भंडारी, अनीता रावत, कमला रावत तथा रेखा रावत आदि की मौजूदगी रही।

Previous articleथापली गांव के सौंदल्यूं तोक की वन भूमि आगजनी की घटना पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Next articleस्थानीय महिलाओं ने डमरू हॉल में मनाया होली मिलन कार्यक्रम