CONGRATULATIONS: उत्तराखंड के मनोज जोशी ने दिखाया अपना कमाल, NDA में हासिल की ऑल इंडिया 66वीं रैंक…

उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है I अपनी प्रतिभा के दम से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। वहीं प्रदेश के एक होनहार बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिसका नाम मनोज जोशी हैं। बता दे कि हल्द्वानी के प्रतिष्ठित विज्डम पब्लिक स्कूल के हौनहार छात्र मनोज जोशी ने कड़ी मेहनत कर NDA में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है। इतनी बड़ी उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल, परिवार बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन हुआ है।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के रहने वाले मनोज जोशी बचपन से ही सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। वहीं अब उनका बचपन का ये सपना जल्द ही पूरा जाएगा। क्योंकि उनका चयन एनडीए में हो गया है। उन्होंने ऑल इंडिया 66वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस बड़ी सफलता के बाद स्कूल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं मनोज ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता राजेन्द्र प्रसाद जोशी एवं तुलसी जोशी, के अलावा स्कूल प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल एवं समस्त गुरुजनों को दिया है।

जानकारी के लिए बता दे कि नौसेना अकादमी परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। आयोग ने रिकॉमेंडेड उम्मीदवारों के नाम और अन्य विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दी है।

Previous articleElection 2024 Update: उत्तराखंड में 1365 बूथ हुए अति संवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित, इस तरह किया जा रहा चिंहित…
Next articleUttarakhand: प्रदेश में बदला स्कूलों में एडमिशन का नियम, हजारों बच्चों के प्रवेश में आई बाधा, जाने वजह…