परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत करें पूर्ण: मुख्य सचिव

-जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को किया जाय योजनाओं में शामिल: संधु देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चल रही 13 और 11 पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की की गति बढाने को लेकर जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को इन योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की मासिक समीक्षा की जाए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों को परियोजनाओं के चयन में भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागों में आईटी सम्बन्धित उपकरणों की खरीद के लिए आईटी विभाग की बैठक प्रत्येक 15 दिन में आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक के लिए दिवस निर्धारित कर लिया जाए। कहा कि जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम है उन्हें लगातार परियोजनाओं का अनुश्रवण कर तेजी लायी जाए। इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव रंजना राजगुर, विनीत कुमार, उदयराज सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Previous articleसीएम ने किया प्रदेश के विद्यालयों में एक माह तक चलने वाले ‘‘प्रवेशोत्सव’’ का शुभारंभ
Next articleमुख्यमंत्री धामी ने दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, शोद्यार्थियों को की उपाधियां प्रदान