सीएम धामी ने विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक इस्ट्रग्ल फोर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विज्ञान भारती ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।

Previous articleमुख्यमंत्री धामी ने कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Next articleसीएम धामी ने रायपुर व थानो के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश