देहरादून में पूर्व सीएम कोश्यारी से मिले सीएम धामी, पद्म भूषण सम्मान पर दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पद्म भूषण जैसा उच्च राष्ट्रीय सम्मान कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, समर्पित जनसेवा और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान की औपचारिक और गौरवपूर्ण मान्यता है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन तक हर भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका जीवन सादगी, जनसेवा और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की भी कामना की।

स्वजल कर्मचारी संघ ने भी दी शुभकामनाएं

इसी क्रम में स्वजल कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी पूर्व सीएम कोश्यारी से उनके आवास पर मुलाकात की और पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने स्वजल विभाग के कर्मचारियों की पिछले 28–29 वर्षों की निरंतर सेवाओं के बावजूद लंबित विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

इस पर कोश्यारी ने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे निःस्वार्थ भाव से कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Previous articleउत्तराखंड शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बाहरी राज्यों से डीएलएड करने वालों को मिली नियुक्ति पर उठे सवाल
Next articleअवैध खनन पर सख्ती से चार गुना बढ़ा राजस्व, नई नीति से सरकार को सालाना 1200 करोड़ की आमदनी