सीएम धामी ने दी रामनवमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक है, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Previous articleदरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास से मिला प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल
Next articleसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध: मुख्यमंत्री धामी