पौड़ी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 सितंबर को जनपद मुख्यालय पौड़ी में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
जिला सूचनाधिकारी पौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रात: 11 से 12 बजे हिन्दुस्तान समाचारपत्र द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री 12 से 14 बजे तक जनता मिलन व जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से मुखातिब होंगे। वे अपराह्न 14़15 बजे रांसी हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।