मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना

देहरादून : शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे I जानकारी के अनुसार वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उप चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही सीएम धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Previous articleमौसेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट
Next articleसीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन