मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों पर विराम, एक बार फिर धामी सभालेंगे उत्तराखंड की कमान

देहरादून: राज्य में मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर चल रही अटकलों का सोमवार शाम को समापन हो गया हैI भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संशय पर विराम लगाते हुए पुष्कर सिंह धामी के नाम को विधायक दल की सहमती के रूप में विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र सौंप दिया हैI वहीं राज्यपाल ने भी पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाने का निर्णय लिया हैI

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा हैI

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकउपस्थित थे |

Previous articleतेलुगु ऐक्ट्रेस डॉली डिक्रूज का हैदराबाद में कार ऐक्सीडेंट में निधन
Next articleपुष्कर सिंह धामी 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह