बुलेट ने मासूम भाई-बहन को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर



 नैनीताल। जिले के रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र में सड़क किनारे नल से पानी भर रहे दो मासूम भाई-बहनों को एक बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसकी दो साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार बुलेट चालक की तलाश में जुट गई है।
मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली  जानकारी के अनुसार रामनगर के सांवल्दे पश्चिम निवासी मदन सिंह का 8 साल का बेटे पवन अपनी 2 वर्षीय बहन अनुष्का के साथ सड़क किनारे एक नल पर पानी भरने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब दोनों भाई-बहन पानी भर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार में बुलेट आ गई। उन्होंने बताया कि बुलेट सवार लापरवाही से वाहन चला रहा था। जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तकइसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजन उपचार के लिए दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में अनुष्का के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी बुलेट को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। अब आरोपी बुलेट चालक की खोजबीन की जा रही है। उसने दोनों भाई-बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Previous articleरविवार से रावल अमरनाथ नंबूदरी होंगे बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव