तीन पहिये वाली इस स्कोर्पियो की कहानी बड़ी चौकाने वाली है। दरअसल एक व्यक्ति ने तीन पहिए वाले ऑटो को स्कॉर्पियों कार की तरह मोडीफाइड कर दिया। इस मोडीफाइड ऑटो की तस्वीर अनिल पेरिकर नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर डाल दी। अनिल खुद महिंद्रा ग्रुप के एम्प्लॉई है पर इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर नही दी। अनिल ने ट्विटर पर एक्टिव महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद महिंद्रा को अपनी ऑटो महिंद्रा की पोस्ट पर टैग भी कर दिया। फिर वो हुआ जो सपने में भी नही सोचा गया था।
कंपनी के चेयरमैन की स्कॉर्पियो मॉडल वाले ऑटो नजर पड़ी तो वह चौंक गए। उन्हें वह ऑटो किसी अजूबे से कम नहीं लगा। कंपनी के चैयरमेन को ऑटो इतना भा गया कि उन्होंने इसे बनाने वाले को ढूंढ़कर लाने और उसे एक नई चमचमाती गाड़ी (फोर व्हीलर) गिफ्ट करने का एलान उसी समय ट्विटर पर ही कर डाला। काफी खोजबीन करने के बाद ऑटो वाला मिल ही गया।
महिंद्रा के रीजनल सेल्स मैनेजर सुरेश कुमार ने ऑटो वाले को ढूंढ़ने की जिम्मेदारी उठाई। सुरेश कुमार की तलाश कोच्ची के एक छोटे इलाके पुल्लाड में जाकर पूरी हुई जब पता चला कि सुनील नाम के शख्स ने ऑटो का स्कॉर्पियो मॉडल डिजाइन किया था।
सुरेश कुमार ने देर न करते हुए ट्विटर से ही शख्स को ढूंढ़ लेने का जानकारी चेयरमैन को दे दी। आखिर में कंपनी के चेयरमैन ने अपना वादा निभाया।
उन्होंने सुनील के ऑटो को अपने म्यूजियम का शान बनाया और सम्मान के साथ उसे बुलाकर बदले में उसे एक नई चमचमाती गाड़ी गिफ्ट की। ऑटो डिजाइन करते वक्त शायद ही सुनील के मन में यह ख्याल आया हो कि एक दिन उसका प्रयोग महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के मन को भाएगा। सुनील ने महिंद्रा ग्रुप को इस बात के लिए और गिफ्ट में मिली नई गाड़ी के लिए धन्यवाद दिया।