अमेरिका को दुश्मन मानता है पाकिस्तान: भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति

देहरादून: बोस्टन में आज, 21 सितम्बर को अमेरिका भारत सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष व प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी नागरिक आर वी कपूर के आवास पर फंडरेजर के कार्यक्रम को आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में राजा कृष्णमूर्ति ने समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर निशाना साधा हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा कि दक्षिण एशियाई देश में कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के कारण पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई अमेरिका को ‘दुश्मन’ मानती है।

साथ ही उन्होंने दोहराया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और कभी भी किसी भी रंग, जाति या धर्म के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों का समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया, ताकि अमेरिका की यह दोस्ती चीन को प्रशांत क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं से रोक सके।

इस कार्यक्रम में विक्रम राज्यदक्ष, दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह, अमर साहनी, दीपिका साहनी और डॉक्टर राज रैना सहित कई प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया।

Previous articleहसाते- हसाते रुला गए राजू, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस
Next articleराजधानी में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, सम्बन्धित विभागों को दिए जरुरी आदेश