लखनऊ- भाजपा साशनकाल में यूपी की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे है। इसी कड़ी मे अखिलेश यादव ने सहारनपुर मे हो रही हिंसा के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा हम उनसे उम्मीद ही क्या कर सकते है। भाजपा ने चुनाव के दौरान भारतीय त्यौहार और श्मशान औऱ कब्रिस्तान तक का बटवारा कर दिया है।
इसी के साथ अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी पार्टी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर 29 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन जिला मुख्यालयो पर होगा। इसके तहत जिले के डीएम को ज्ञापन सौपा जाएगा।