कीर्तिनगर में महिला का अधजला शव मिलने से छेत्र में सनसनी

श्रीनगर- बीते शुक्रवार कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव के पास एक महिला का आधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही मृतक के परिजन उसे तुरंत बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कीर्तिनगर कोतवाली के एसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि नैथाणा गांव निवासी राजेन्द्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी लीलावती बिष्ट का आधा जला शव गांव के पास 80 मीटर दूर गेदरे के पास मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस रात्रि ही उसे बेस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जबकि परिजनों की ओर से भी आई तहरीर में भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही महिला और उसका पति दिल्ली से नैथाणा पहुंचे थे। देर शाम साढ़े सात बजे महिला घर से गायब हो गई। ठीक एक घंटे बाद महिला आधी जली हालत में गदेरे में मिली। महिला का पति श्रीनगर में मोबाइल की दुकान चलाता है। महिला को दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous articleकोटद्वार में ट्रैफिक पुलिस ने किया जूनियर ट्रैफिक फ़ोर्स का गठन, छात्रों को दिया प्रशिक्षण
Next articleदेश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने उत्तराखंड के ओम प्रकाश रावत