Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों व शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात, पीएम मोदी से भी हो सकती है भेंट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद मुख्यमंत्री का यह अहम दिल्ली दौरा माना जा रहा है। इस दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के केंद्रीय मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठकों का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। राज्य से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी हो सकती है। प्रधानमंत्री का अप्रैल महीने में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकते हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त कर सकते हैं। राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, सड़क और अन्य विकास योजनाओं में केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा सरकार और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous articleUttarakhand: दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, 14 घंटे का सफर अब एक घंटे में, सीएम धामी ने किया शुभारंभ