Republic Day 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

देहरादून।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में तेज़ी से योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया गया।

Previous articleUttarakhand: घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
Next articleउत्तराखंड में बड़ा निर्णय: बदरी-केदार समेत बीकेटीसी के अधीन सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा प्रतिबंध