Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से मकान धराशायी, मलबे में दबकर युवक की मौत

पिथौरागढ़: अस्कोट में भूस्खलन से मकान जमींदोज, सोते हुए युवक की मलबे में दबकर मौत

उत्तarakhand के पिथौरागढ़ ज़िले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी स्थित ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस घटना में घर के भीतर सो रहा 22 वर्षीय युवक भुवन जोशी मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तड़के 4 बजे ढहा मकान
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पहाड़ी का एक हिस्सा खिसककर सीधे ललित मोहन जोशी के मकान पर आ गिरा। मलबे और बड़े बोल्डरों ने मकान की छत और दीवारों को चंद सेकंड में तोड़ दिया। हादसे के समय भुवन जोशी कमरे में ही सो रहा था, जिससे वह निकल नहीं पाया और भारी मलबे के नीचे दब गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस और राजस्व टीम
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और राजस्व विभाग को जानकारी दी। दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रशासन की ओर से दी गई सहायता राशि
युवक की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत सहायता प्रदान कर दी गई है, साथ ही आगे की औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं।

बारिश और कटाव से बढ़ा जोखिम
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे कटाव और बारिश के कारण पहाड़ अस्थिर हो रहा है, जिससे भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Previous articleHong Kong Fire: अग्निकांड में मृतकों की संख्या 128 पहुंची, जली इमारतों से लगातार मिल रहे शव