Uttarakhand: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Uttarakhand: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरे और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे दिवाकर भट्ट ने मंगलवार शाम अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के उन अग्रिम पंक्ति के नेताओं में से थे, जिन्होंने जनता के साथ सड़क पर उतरकर अलग राज्य की मांग को मजबूत आवाज दी। उत्तराखंड क्रांति दल के माध्यम से उन्होंने वर्षों तक जनांदोलन को दिशा दी और राज्य गठन तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्य बनने के बाद भी दिवाकर भट्ट की राजनीतिक सक्रियता जारी रही। वह विधायक, यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष और बाद में कैबिनेट मंत्री भी रहे। कुछ समय बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, जहां उन्होंने राजनीतिक जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद वह एक बार फिर यूकेडी में वापस लौट आए और संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे।

दिवाकर भट्ट के निधन को उत्तराखंड के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। राज्य आंदोलन से जुड़े उनके योगदान, संघर्ष और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।

Previous articleराम मंदिर ध्वजारोहण: पीएम मोदी बोले— “सदियों का सपना पूरा हुआ, घाव भरने लगे हैं”; योगी ने कहा— “यह सनातन की ऐतिहासिक जीत”
Next articleSupreme Court: हिरासत में हिंसा और मौत सिस्टम पर कलंक, देश अब नहीं करेगा बर्दाश्त – शीर्ष अदालत की कड़ी टिप्पणी